
मंगलौर। कावड़ियों के साथ उत्तर प्रदेश के हापुड़ से अपनी माता के साथ हरिद्वार गंगाजल लेकर आए 8 वर्षीय आरव पुत्र रोहित दिल्ली हरिद्वार मार्ग पर मंगलौर में अपनी माता से बिछड़ गया। रोती बिलखती भोली मंगलौर पुलिस के पास पहुंची और अपने बिछड़े बच्चे को ढूंढने के लिए पुलिस से मदद मांगी, मंगलौर कस्बा चौकी बलवीर सिंह डोभाल ने बिना समय गुजारे ड्यूटी पर तैनात एसपीओ मोहम्मद नदीम और मोहम्मद सलमान के साथ मिलकर बच्चे को ढूंढने निकल पड़े, और चंद घंटों की मशक्कत के बाद गुमशुदा हुए 8 वर्षीय बच्चे को गुड़मंडी से बरामद कर लिया। बिछड़े बच्चे को वापस पाकर परिजन ने उत्तराखंड पुलिस का आभार जताया।






