
रुड़की। कोतवाली गंग नहर पुलिस की टीम ने एक चोर को गिरफ्तार किया है जबकि उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया है कि 17 जुलाई को अतुल वर्मा निवासी शेखपुरी कोतवाली गंगनहर द्वारा एक प्रार्थना पत्र बाबत अज्ञात चोरों द्वारा मुकदमा वादी के निर्माणाधीन घर में घुसकर बिजली के तार को चोरी करने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर सूचना उच्च अधिकारी गणों को प्रेषित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उपरोक्त चोरी कि घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना का शीघ्र अनावरण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर क़ो आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर घटनास्थल के पर चैक करते हुए मुखबिर मामूर किये तथा क्षेत्र में पूर्व में चोरी कि घटनाओं में शामिल अभियुक्तों से भी पूछताछ की गई।
किंतु चोरी के संबंध में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई। 18 जुलाई को एक सूचना पर पुलिस टीम में नियुक्त पुलिस टीम द्वारा द्वारा आरोपी नाजिम पुत्र मोहम्मद शब्बीर निवासी भारत नगर त्यागी वाली गली थाना सिविल लाइन रुड़की जनपद हरिद्वार को पनियाला लाठरदेवा तिराहा कोतवाली गंगनहर क्षेत्र से पकड़ा गया।
तथा एक व्यक्ति सैफ अली उर्फ छोटा पुत्र इकरार निवासी भारत नगर त्यागी वाली गली थाना सिविल लाइन रुड़की जनपद हरिद्वार पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया आरोपी नाजिम के कब्जे से चोरी का किया गया बिजली का तार बरामद किया गया। तथा बरामदगी के आधार पर धारा की वृद्धि की गयी । नाजिम पुत्र मोहम्मद शब्बीर निवासी भारत नगर त्यागी वाली गली थाना सिविल लाइन रुड़की जनपद हरिद्वार का चालान कर दिया है जबकि इसके फरार आरोपी की सैफ अली उर्फ छोटा पुत्र इकरार निवासी भारत नगर त्यागी वाली गली थाना सिविल लाइन रुड़की जनपद हरिद्वार की तलाश जारी है।





