बहादराबाद गणपति फार्म हाउस में रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष शिव कुमार डिक्कीन के नेतृत्व में भीम आर्मी भारत एकता का एक कार्यक्रम रखा गया जिसमें भीम आर्मी के बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे भीम आर्मी प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड के द्वारा हरिद्वार जिले में कुछ पदों का आयोजन किया गया जिसमें तमाम हरिद्वार जिले के भीम आर्मी कार्यकर्ता व पदाधिकारी पहुंचे रानीपुर विधानसभा से रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष शिवकुमार डिक्कीन को भीम आर्मी जिला अध्यक्ष हरिद्वार नियुक्त किया गया और अन्य साथियों को भी भीम आर्मी भारत एकता की तरफ से अन्य जिम्मेदारी दी गई नवनियुक्त भीम आर्मी जिला अध्यक्ष शिव कुमार डिक्कीन ने कहां है कि मैं अपने पद की गरिमा रखते हुए समाज हित और भीम आर्मी भारत एकता के नियमानुसार कड़ी मेहनत से दिन-रात कार्य करूंगा इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश सचिव एवं अन्य कार्यकर्ता रोबिन गौतम, नईम मलिक, सौरभ, मोनू देव, रोहित, गोल्डी, दीपू, भूरा, अवतार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे