हरिद्वार थाना बहादराबाद क्षेत्र अंतर्गत नहर पटरी की भूमि पर आवंटित दुकान में देर रात्रि समय लगभग 11.00 बजे किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी की काली मंदिर बहादराबाद के नजदीक नहर पटरी पर लगने वाले बाजार में बन्द दुकान के अन्दर आग लगी हुई हैं जिस पर सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आनन्द मेहरा एवं चेतक पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर दुकान स्वामी से सम्पर्क कर मालिक शकील निवासी इस्लामनगर कॉलोनी बहादराबाद को मौके पर बुलवाया गया तथा आसपास की दुकानों को खुलवा कर मौके पर मौजूद स्थानीय व्यक्तियों की मदद से दुकान में लगी आग पर काबू कर लिया गया और दुकान में लगी आग से अन्य दुकानों पर आग फैलने से रोका गया।पुलिस द्वारा की गई तुरंत कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना को होने से रोका गया।लेकिन आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया हैं।खबर लिखे जाने तक ना ही पुलिस को दुकान स्वामी ने कोई तहरीर दी हैं।
पुलिस टीम में ,उपनिरीक्षक आनन्द मेहरा,का.विकास थापा,का.मदन पाल मौके पर मौजूद रहें






