
रुड़की। श्री राम लीला समिति श्री राम पार्क कृष्णा नगर रुड़की अपने पंचम महोत्सव का आयोजन कर रही है। आज की लीला में मुख्य रूप से धनुष् यज्ञ का आयोजन किया गया। लक्ष्मण- परशुराम संवाद के मंचन के दौरान कलाकारों द्वारा सभी दर्शकों को लोटपोट एवं मंत्र मुक्त कर दिया गया। प्रभु श्री राम की आरती में रुड़की शहर की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई। समिति में अध्यक्ष बृजमोहन सैनी महामंत्री ऋषिपाल सैनी महामंत्री अमित गर्ग कोषाध्यक्ष राजीव कपिल,संयोजक गुरजिंदर सिंह,पंकज,अजय,अमरीश एवं सभी समिति पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया रामलीला में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आज श्रीराम पार्क कृष्णा नगर में रामलीला के चौथे दिन मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार पूर्व ब्लाक प्रमुख नारसन,डॉ अंकुर सिंह ऋषि रामनगर, सुभाष कपानिया आदि द्वारा दीपक जलाकर विधिसम्मत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। रामलीला के संरक्षक महाकवि किसलय क्रांतिकारी के संचालन में मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार ने प्रभु राम के जीवन की सादगी को अपनाने पर बल दिया। डॉ अंकुर सिंह ने रामलीला का बच्चों पर पड़ने वाले प्रभाव पर प्रकाश डाला।






