
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

aries daily horoscope
मेष राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए किसी नए घर या वाहन आदि की खरीदारी के लिए बेहतर रहने वाला है। परिवार में यदि कोई कलह चल रही थी, तो वह भी दूर होगी और किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप सामाजिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको कुछ बड़े नेताओं से भी मिलने का मौका मिल सकता है। आपको अपने किसी पुराने साथी के वापस आने से खुशी होगी।
taurus daily horoscope
वृष राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। यदि आपके स्वास्थ्य में कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। आपको वाहनों के प्रयोग को सावधान रहकर करना होगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं।
gemini daily horoscope
मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। शेयर मार्केट में यदि आपने पहले इन्वेस्टमेंट किया था, तो वह आपको अच्छा लाभ देंगे। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। व्यापार में भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके धन आगमन के रास्ते खोलेंगे और आपका दिमाग भी खूब चलेगा।
cancer daily horoscope
कर्क राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं और संतान से यदि पढ़ाई-लिखाई को लेकर परेशान है, तो आपको उनके मन में चल रही उलझनों को जानकर उसे दूर करना होगा। आपकी सुख साधनों में वृद्धि होने से खुशी होगी। आपको पारिवारिक बिजनेस को लेकर अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी। आप अपने जीवनसाथी से कोई बात गुप्त ना रखें और सामाजिक कामों में आपको एक नई पहचान मिलेगी।
leo daily horoscope
सिंह राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा, लेकिन आपके खर्च आपकी टेंशनों को बढ़ा सकते हैं। आपको कोई सिरदर्द और आंखों से संबंधित समस्या परेशान करेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे और उन्हें कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। आपको अपनी जेब का ख्याल रखते हुए खर्च करना बेहतर रहेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें और बिजनेस कर रहे लोगों की स्थिति भी अच्छी रहेगी।
virgo daily horoscope
कन्या राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए इनकम के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपकी इनकम का सोर्स बढ़ेंगे और यदि आपको कोई शारीरिक संबंधित समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप काम को लेकर कुछ नई-नई खोज करेंगे, कहीं बाहर भी जा सकते हैं और आपको अत्यधिक बाहर के खाने से परहेज रखना होगा, क्योंकि उनको पेट से संबंधित कोई समस्या आपको परेशान करेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके काम आसानी से पूरे होंगे।
libra daily horoscope
तुला राशिः आज का राशिफल
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उनको पार्टनरशिप से भी अच्छे लाभ मिलेंगे और कुछ नए लोग भी उनके साथ काम करने की हामी भर सकते हैं। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में विवादित था, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आने से खुशी होगी। आपके घर किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करना बेहतर रहेगा, क्योंकि आप कुछ खर्च दिखावे के चक्कर में करेंगे, जो बाद में आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकते हैं।
scorpio daily horoscope
वृश्चिक राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। यदि आपके कामों में विघ्न आ रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। आप जीवनसाथी के साथ किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। संतान की पढ़ाई-लिखाई से संबंधित यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आप अपने बॉस की दी गई सलाह से काफी खुश होंगे और उनसे आपके रिश्तों में यदि कड़वाहट चल रही थी, वह भी दूर होगी।
sagittarius daily horoscope
धनु राशिः आज का राशिफल
आज आपको कोई निवेश सोच समझकर करना होगा, क्योंकि आपका ध्यान भटकने की संभावना है और परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आप किसी अजनबी से लोगों अपनी बात शेयर न करें। बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें, नहीं तो आपकी इस आदत को लेकर लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आप वाहनों का प्रयोग भी थोड़ा सावधान रहकर करें और आपके स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।
capricorn daily horoscope
मकर राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरी में यदि आपकी बॉस से खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा। आपको प्रमोशन आदि मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। आप अपने मन की इच्छा को लेकर अपनी माताजी से बातचीत कर सकते हैं, जिनसे आप प्रेम करते हैं, आप उनसे अपने प्रेम का इजहार करें, तो आपको बेहतर रिजल्ट मिलेंगे।
aquarius daily horoscope
कुंभ राशिः आज का राशिफल
आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। जीवनसाथी से भी आपकी कहासुनी होने की संभावना है। संपत्ति को लेकर आप अपने भाई-बहनों से मिल बैठकर बातचीत करें। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको कोई परिजन आपके घर मेल मिलाप करने आ सकता है। राजनीति में आप सोच समझकर कदम बढ़ाएं।
pisces daily horoscope
मीन राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जो विद्यार्थी किसी परीक्षा को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें उसमें अच्छी सफलता हासिल होगी। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। व्यापार में आप कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। यदि आप किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूर्ण होगी। माताजी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आपको बहुत भागदौड़ भी बनी रहेगी।





