
ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के पदाधिकारियों ने कोतवाली प्रभारी से की मुलाकात

रुड़की, 11 सितम्बर। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सैनी उर्फ टिटु सैनी एवं प्रदेश संगठन सचिव प्रदीप सैनी ने आज सिविल लाइन कोतवाली पहुँचकर नए प्रभारी से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान शहर की कानून-व्यवस्था एवं जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने नए प्रभारी का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
कोतवाली प्रभारी ने समाज के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखना तथा शहरवासियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी।





