
रुड़की।देश के इतिहास में 14 अगस्त 1947 का दिन भारत के विभाजन के कारण लाखों लोगों के लिए दर्द और पीड़ा का प्रतीक है,इस ऐतिहासिक और संवेदनशील विषय पर रुड़की नगर निगम सभागार में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमें विभाजन विभीषिका के दंश और उससे जुड़े मानवीय पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।अतिथि के रूप में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह,लोकप्रिय मेयर अनीता देवी अग्रवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,राज्यमंत्री


श्यामवीर सैनी व शोभाराम प्रजापति,राजपाल सिंह तथा पंजाबी समाज के वरिष्ठ सदस्य रत्नाकर शर्मा,सुभाष सरीन मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन युवा भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह एवं मनोज नायक ने किया।सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का विभाजन केवल भौगोलिक सीमाओं का बंटवारा नहीं था,बल्कि यह करोड़ों लोगों के जीवन में स्थायी घाव छोड़ गया।उन्होंने कहा कि उस समय जो माताएं,बहनें,बच्चे और बुजुर्ग अपने घर,खेत-खलिहान और रोजगार छोड़कर सीमाओं के इस पार आए, उनकी पीड़ा शब्दों में बयान करना असंभव है।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने कहा कि विभाजन की त्रासदी से प्रभावित लोगों का योगदान देश निर्माण में अमूल्य रहा है।पंजाब,सिंध और पश्चिमी पंजाब से आए शरणार्थियों ने अपने कठिन परिश्रम और संघर्ष से देश की आर्थिक और सामाजिक मजबूती में बड़ा योगदान दिया।पंजाबी समाज से रत्नाकर शर्मा और सुभाष सरीन ने विभाजन के समय पंजाबियों पर हुए अत्याचारों का विस्तार से वर्णन किया।उन्होंने बताया कि कैसे हजारों परिवारों को अपने घरों से बेदखल किया गया,महिलाओं और बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया तथा हजारों लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा।उन्होंने यह भी कहा कि बावजूद इन कठिन परिस्थितियों के,पंजाबियों ने हिम्मत नहीं हारी और नए स्थान पर अपनी मेहनत और साहस से फिर से जीवन का निर्माण किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक कुंवर प्रणब सिंह चैंपियन,भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस केवल एक ऐतिहासिक घटना की याद भर नहीं है,बल्कि यह हमें एकता,भाईचारा और साम्प्रदायिक सौहार्द की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर और राष्ट्रगान गाकर विभाजन के समय शहीद हुए और पीड़ा सहने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ नेता चौधरी धीर सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता संजय ठाकुर,सुशील त्यागी,पवन तोमर,देवी सिंह राणा,आदेश सैनी , सोनू धीमान,अरविंद गौतम,सौरभ गुप्ता,सावित्री मंगला,नितिन गोयल,सतीश सैनी,पंकज नंदा,सुमित अग्रवाल,सागर गोयल,गौरव कौशिक,गुरजिंदर सिंह,अवनीश त्यागी,बीएल अग्रवाल,मनोज मेहरा,योगी रोड,बृज मोहन सैनी,योगेंद्र सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी,योगेश मित्तल,एडवोकेट नवीन जैन,रोमा सैनी,प्रतिभा चौहान,ममता चहल,ममता राणा,अभिषेक मित्तल,अभिनव प्रताप,विक्रम गर्ग,आदित्य रोड, चंद्रप्रकाश बाटा,पार्षद डॉक्टर नवनीत शर्मा शाहिद पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।





