
रुड़की।श्री रामलीला समिति रजि०,बीटी गंज रुड़की का 106-वां ध्वजारोहण हनुमान जी की पताका के साथ बड़ी ही धूमधाम के साथ बैंडबाजों एवं धार्मिक झांकियों के साथ बबलू पंडित द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समिति अध्यक्ष सुबोध गुप्ता द्वारा एवं समिति पदाधिकारियों के द्वारा बारी-बारी से ध्वज को अपने कंधे पर लेकर रुड़की नगरवासियों ने रक्षा सूत्र बांधकर ध्वज को गंगा जी में स्नान करा कर पूजा अर्चना व आरती कर बीटी गंज रंगमंच स्थल पर स्थापित किया।अतिथियों में राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति,भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल, युवा भाजपा नेता अक्षय प्रताप, वरिष्ठ समाजसेवी एवं फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन ई०चैरब जैन,सतीश सैनी व अरविंद गौतम ने विधि-विधान के साथ ध्वज स्थापित किया।शोभायात्रा में सदस्य मनोज अग्रवाल,महामंत्री सौरभ सिंघल,विशाल गुप्ता,प्रदीप परुथी,नवनीत गर्ग,दीपक शुक्ला,शशिकांत अग्रवाल,अमन अग्रवाल,अभिषेक मित्तल,शिवम अग्रवाल,निखिल तायल,शेखर सिंघल,शौर्य प्रताप,पीयूष जैन,आदित्य शर्मा,नमन गोयल,अनिकेत गर्ग,सुमित चौहान,वीरेंद्र गोयल,राकेश कश्यप,राजन झांकी,हिमांशु शर्मा,रोहन ग्रोवर,अजेस अग्रवाल,ऋतिक राणा,वरुण ठकराल,सूरज नेगी,टोनी गंगाभक्त,नितिन गोयल,विपिन सिंघल,देशबंधु गुप्ता,पारस,गौरव मेहंदीरत्ता,संयम अग्रवाल,संजय कश्यप,आशीष अग्रवाल,अशोक आर्य,डॉ०टेक वल्लभ आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।






