
लाडवा, 16 जुलाई:

आरोग्य धर्मार्थ होम्योपैथिक चिकित्सा केंद्र, लाडवा में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सैनी समाज रादौर के प्रधान श्री संदीप सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर चिकित्सा केंद्र के संचालक डॉ. सोनू सैनी द्वारा सभी आमंत्रित अतिथियों का हार्दिक स्वागत व सम्मान किया गया।
प्रधान संदीप सैनी ने अपने सम्मान के लिए डॉ. सोनू सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह चिकित्सा केंद्र आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए एक वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे सेवा कार्यों की अत्यंत आवश्यकता है, जिससे आमजन को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा प्राप्त हो सके।

समारोह के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी केंद्र की स्थापना की सराहना की और इसे एक सकारात्मक पहल बताया। डॉ. सोनू सैनी ने कहा कि उनका उद्देश्य जनसेवा है और भविष्य में इस केंद्र के माध्यम से और भी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।इस अवसर पर समाज के अन्य गणमान्य सदस्य एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।







