सैनी महापंचायत संगठन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों के सम्मान में एक बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि आज स्वतंत्र दिवस के अवसर पर सैनी महापंचायत संगठन के द्वारा मसाई कला से बाइक तिरंगा यात्रा इब्राहिमपुर ,हदीपुर, सोहलपुर पहुंचने पर शहीद चौधरी सत्यपाल को श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद तिरंगा यात्रा फिर से शुरू की गई। बेडपुर चौराहे से धनोरी शहीद सोनित सैनी के प्रतिमा स्थल पर रुक कर, जहां पर पहले से ही शहीद सोनित सैनी के परिवार जन एवं धनोरी क्षेत्र के सर्व समाज के व्यक्ति मौजूद थे। सभी ने शहीद सोनित सैनी को श्रद्धांजलि अर्पित की, उसके बाद दौलतपुर गांव से होते हुए बहादरपुर सैनी शहीद विकास सैनी के आवास से होते हुए, पथरी पुलिस चौकी बहादराबाद पहुंची। जहां पर शहीद विकास सैनी की प्रतिमा स्थापित करनी है, वहां पर आज सैनी महापंचायत संगठन द्वारा शहीद की फ्लेक्सी का बोर्ड स्थापित किया।। ओर सैनी महापंचायत संगठन एवं क्षेत्रवासियों ने शहीद विकास सैनी को श्रद्धांजलि अर्पित की।। प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी ने घोषणा की है कि शहीद सोनित सैनी की प्रतिमा स्थापना के बाद शहीद विकास सैनी की प्रतिमा भी सैनी महापंचायत संगठन द्वारा की जाएगी। बाइक तिरंगा यात्रा में आज सैनी महापंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी, प्रदेश महासचिव सुमित सैनी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बिट्टू सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष ज्वालापुर आदेश सैनी, भगवानपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजू सैनी, तहसील मीडिया प्रभारी पत्रकार संदीप सैनी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विजेंदर सैनी, सैनी आश्रम, स्वतंत्र सैनी, शिवराज सैनी, आदेश सम्राट, कबीर सैनी, अनीस सैनी, शिव कुमार सैनी, शहीद सोनित सैनी के परिवार जन, शहीद विकास सैनी के परिवार जन, पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र सैनी एवं क्षेत्र के हजारों व्यक्ति इस बाइक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।