
रुड़की। देवभूमि आदर्श सोसाइटी द्वारा आदर्श नगर स्थित पेट्रोल पंप के निकट में रामलीला शुरू हो चुकी है, आज दूसरे दिन के अथिति रहे पवन तोमर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बीजेपी व विभोर सेठी समाजसेवी व दाताराम चौधरी ,विनोद शर्मा , श्रीमान कैथ प्रिंसिपल सेंटजॉन स्कूल,बी.के कुश अनिल गुप्ता और देशबंधु सैनी, बीडी शर्मा रहे। इस मौके पर पवन तोमर और विभोर सेठी ने रामभक्तो को संबोधित करते बताया के हमें हमेशा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का चरित्र को ध्यान में रखते हुए समाज के हर वर्ग को साथ लेके आगे बढ़ने की आवश्यकता है। इससे पहले अतिथियों द्वारा गणेश पूजन, श्री राम की आरती कर लीला मंचन को देखा और सराहा। इस मौके पर देवभूमि आदर्श सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर जिला मंत्री सचिन कश्यप समिति के संरक्षक व सोसायटी अध्यक्ष चौधरी आदित्य तोमर ने रामलीला को भारत की प्राचीन परंपरा बताते हुए कहा कि सभी रामभक्त बहुत उत्साहित है और मंचन का आनंद ले रहे है। मंच का संचालन अजय अटैगी , सचिन कश्यप जी ने संयुक्त रूप से किया। मंचन में आज दूसरे दिन श्री राम जी के द्वारा तड़का वध, सीता स्वयंवर में बाण तोड़ा गया व श्री राम ओर माता सीता का विवाह हुआ। इस अवसर कोषाध्यक्ष सचिन नामदेव, निखिल वर्मा देवभूमि आदर्श सोसाइटी पदाधिकारी कमल भाटी, विपिन सैनी,प्रदीप चौहान, शुलभ शर्मा, अंकित सिंघल, पुनीत धीमन,सुभाष कश्यप , प्रवन्न गर्ग,आदित्य तोमर,विनय कश्यप, मोंटू सैनी आदि उपस्थित रहे।






