उत्तराखंड टाइम टीवी/ संदीप कुमार सैनी: कनखल त्योहार अपनों से मिलने और अपनों के साथ हर्षोल्लास के साथ खुशी बांटने का जरिया होता है किन्तु खाकी वर्दी वालों को अक्सर त्योहार में घर और अपनों से दूर इस वजह से रहना पड़ता है क्योंकि हम प्रहरी सजग तैनात रहेंगे तभी तो समाज हंसी खुशी त्योहारों का आनन्द ले पाएगा। घर से दूर तैनात पुलिस कर्मियों की व्यथा समझ आज अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल की शिक्षकों एवं छात्राओं ने थाना कनखल के SHO मुकेश सिंह चौहान तथा अन्य पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधे। अक्सर रक्षाबंधन में सूनी रहने वाली कलाई पर राखी बंधने से प्रसन्न चित्त पुलिस स्टॉफ ने बच्चों को उपहार प्रदान कर बहनों एवं समाज की रक्षा का अपना प्रण दोहराया।






