
रुड़की। शहर की सड़कों पर मौत के गड्ढों ने लोगों की जान सांसत में डाल दी है। डीएवी स्कूल से लेकर शेर सिंह राणा चौक तक जाने वाली सड़क पर मात्र चंद कदमों की दूरी पर चार बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। यही हाल शहर की अन्य सड़कों का भी है, जहां गड्ढे आम बात हो चुके हैं। भारी बारिश में ये गड्ढे पानी से भरकर जानलेवा बन जाते हैं। इनमें गिर कर कभी भी किसी के साथ कोई दुर्घटना घट सकती है सड़क की इस खस्ता हालत और जिम्मेदारों की अनदेखी को लेकर पूर्व पार्षद #शक्ति राणा को बारिश में बीच सड़क पर कुर्सियां डालकर धरने पर बैठना पड़ा। उनका कहना है कि जब सड़क पर पानी भर जाता है तो गड्ढे दिखाई भी नहीं देते और इनमें कोई भी मोटरसाइकिल वाला, साइकिल वाला, पैदल चलने वाला, रात में चलने वाला, कार वाला गिरकर दुर्घटना का शिकार हो सकता है।जब तक इन गड्ढों की मरम्मत नहीं होगी, वह धरना स्थल से नहीं उठेंगे।पूर्व पार्षद ने आरोप लगाया कि सड़क मरम्मत के नाम पर सिर्फ खाना-पूर्ति की जाती है और #कमीशनखोरी पूरे जोरों पर है। सड़क पर डलने वाला माल जेब में डाल लिया जाता है, इसलिए शहरवासी आज भी #टूटी-फूटी और खतरनाक सड़कों पर चलने को मजबूर हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि रात के अंधेरे में इन गड्ढों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। आम जनता की जान-माल की सुरक्षा नेताओं और अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन अफसोसजनक है कि यह केवल चुनाव के समय ही दिखाई देते हैं। नेता और अधिकारियों को कुंभकरण की नींद से जगाने के लिए बारिश में भी धरने पर बैठना पड़ रहा है।#स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई महीनों से इन गड्ढों की मरम्मत नहीं हुई है, जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।






