
आज स्वतंत्रता दिवस के 79 वे पावन पर्व पर शहीद भगत सिंह ब्रिगेड वेलफेयर सोसायटी रुड़की द्वारा स्वतंत्रता दिवस का आयोजन गणेशपुर मालवीयचौक स्थित नंबर 11 स्कूल में किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ फिर राष्ट्रीय गान गाया गया और फिर दीप प्रज्वलित किया गया। सतनाम सिंह ने बच्चो को बेसिक शिक्षा दी और भगत सिंह जी के जीवनकाल पर प्रकाश डाला, श्रीमति शिल्पी जी ने बताया युवाओं को देश के


प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए, और समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम करते रहने चाहिए, साथ ही बच्चों को ओर युवाओं को धीरे धीरे सच्चा इतिहास पता चले। नितिन चौहान जी ने राष्ट्र के प्रति ओर अनूप बंसल ने स्वस्थ के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास करवाया। गौरव कुमार ने बताया कि धर्म ओर राष्ट्र दोनों के प्रति सबको अपनी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए, ओर हर शिक्षक को हर बच्चे को एक अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित करना चाहिए।शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के सदस्य अमनदीप सिंह, राजीव चौधरी, सतनाम सिंह, दिपेश भारद्वाज,अनुज शर्मा, भूपेंद्र सिंह, गौरव कुमार, अनिकेत पाल, शिल्पी सिंह, सिमरजीत सिंह, गौरव सैनी, वेदांत, शर्लिन, उमा, किशोर जुयाल, सुमन, मीनाक्षी, भागीरथी, रीता आदि सम्मिलित रहे, साथ ही वार्ड की पार्षद नीतू शर्मा और हरीश शर्मा भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में अनेक बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी किया गया और अंत में शहीद भगत सिंह ब्रिगेड वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी के अध्यक्ष गौरव कुमार द्वारा सभा में उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद किया गया।





