
रादौर, 31 जुलाई: सैनी समाज के प्रधान संदीप सैनी ने वीरवार को बेटे कनिक सैनी के 10 वें जन्मदिन पर शहर में पौधारोपण कर वातावरण हरा भरा रखने का संदेश दिया। संदीप सैनी ने 10 छायादार पौधे लगाए। इस अवसर पर संदीप सैनी ने कहा कि वह पिछले 9 सालों से पर्यावरण संरक्षण के लिए बेटे के जन्मदिन पर औषधीय व छायादार पौधे बेटे के हाथों से लगवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन्मदिन, शादी, त्योहार व अन्य किसी भी शुभ अवसर पर हमे एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। पौधे लगाना बड़े ही पुण्य का काम होता है। दूषित होते पर्यावरण को बचाने के लिए पौधारोपण ही सबसे उत्तम है। इसलिए सभी को अपने बच्चों के अपने जन्मदिवस पर एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ी जागरूक हो सके। पौधारोपण से केवल मानव जाति ही नहीं, पशु पक्षियों का भी लाभ जुड़ा हुआ होता है।

रादौर – बेटे कनिक सैनी के जन्मदिन पर पौधारोपण करते संदीप सैनी।





