
रादौर, 30 जुलाई: सैनी समाज के प्रधान संदीप सैनी ने भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतु सैनी से भेंट की। अध्यक्ष ऋतु सैनी से संदीप सैनी से हरियाणा प्रदेश में किसानों की समस्याओं के बारे में चर्चा की। जिस पर संदीप सैनी ने किसानों को डीएपी खाद न मिलने की समस्या को उनके समक्ष रखा। जिस पर ऋतु सैनी ने हरियाणा सरकार से किसानों को डीएपी उपलब्ध करवाने की अपील की। ऋतु सैनी ने हरियाणा में किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। ऋतु सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में किसानों के लिए नायब सैनी सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई है। जिसका किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। किसानों को किसान सम्मान निधि योजना, किसान खेतिहर योजना व अन्य योजनाएं चलाई हुई है। प्रधान संदीप सैनी ने ऋतु सैनी को रादौर में आने का न्योता दिया। जिस पर ऋतु सैनी ने रादौर दौरे का आश्वासन दिया।

रादौर – भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतु सैनी से भेंट करते प्रधान संदीप सैनी व अन्य।





