
लक्सर। फायरिंग कर मौके से फरार हुए दो तमंचेधारियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचे बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस ने बताया है कि भिक्कमपुर लक्सर निवासी महिला ने कुछ युवकों पर अपने बेटे मोहित कुमार पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम भिक्कमपुर से गाली गलोच करना व जान से मारने की नियत से फायर करने के संबंध में शिकायत दी। मोहित छाती पर गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया था। प्राप्त शिकायत पर कोतवाली लक्सर पर अभियोग पंजीकृत किया गया । प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा लक्सर कोतवाली को जल्द घटना के अनावरण एवं आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए गए। सम्भावित ठिकानों पर दबिश देते हुए पुलिस टीम ने घटना में संलिप्त बाल अपचारी सहित 02 आरोपियों को वारदात के दौरान इस्तेमाल किए गए 02 तमचों व 02 जिन्दा कारतूस के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए भी संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपित में बाल अपचारी व रजत पुत्र देवपाल उर्फ बबलू निवासी ग्राम भिक्कमपुर लक्सर हरिद्वार शामिल है।





