पानी पीने पर टीचर ने की थी जिस बालक की पिटाई, बहादराबाद में दलित समाज ने आवाज उठाई
उत्तराखंड टाइम टीवी / परमेंद्र नारायण
बहादराबाद।अनुसूचित जाति के लोगों ने ब्लॉक प्रांगण में एकत्र हो कर राजस्थान सरकार के खिलाफ जोरदार नरेबाज़ी की और कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी देश में छुआ छूत को बढ़ावा दिया जा रहा है जो समाज व देश के लिए घातक है.बच्चे इंद्र कुमार मेघवाल का केवल इतना ही कसूर था कि उसने स्कूल में रखे मटके से पानी पीने की कोशिश की और उसे मार डाला गया.अनुसूचित समाज इस कुकृत्य को स्वीकार नहीं कर सकता, पूरा देश आज इस घटना से आहत है, इस कुकृत्य को अंजाम देने वाले अध्यापक को फांसी दी जानी चाहिए और सरकार को उसके परिवार की सुरक्षा के साथ उचित मुआवजा दिया जाए.समाज के लोगों ने ब्लॉक प्रांगण से पृथ्वी राज चौहान तिराहे तक जुलुस निकाल कर राजस्थान सरकार का पुतला दहन किया अनुसूचित जाति के लोगों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन थानाध्यक्ष बहादराबाद नितेश शर्मा के माध्यम से प्रेषित किया


प्रदर्शन में शामिल रहे नत्थू सिंह, मदनलाल,अश्वनी कुमार, जॉनी अंबेडकर, ब्रजेश कुमार, शिव कुमार डीक्कन, रोबिन कुमार, मोनू, देव, प्रमोद, अश्वनी कुमार, दीवान चंद, संजय कुमार, अमित वालिया, गोल्डी, रामकुमर, मोनू, बृजेश, वेदपाल अजय, सोनू सहित बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ साथ मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल रहे.





